OPPO Reno 15 vs Vivo X300 – कैमरा में कौन राजा? बैटरी, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस की असली जंग

OPPO Reno 15 vs Vivo X300: साथियो, आज हम आपको मोबाइल की दुनिया की एक ताज़ा खबर देने जा रहे हैं। ओप्पो कंपनी का नया रेनो 15 और वीवो कंपनी का X300 मोबाइल हाल ही में बाजार में उतारे गए हैं। दोनों ही फोन 2026 में खरीदने के लिए दुकानों पर उपलब्ध रहेंगे। अब गांव-कस्बे के लोगों के मन में ये सवाल है

कि आखिर इन दोनों में से कौन-सा मोबाइल बेहतर रहेगा। इसी बात को साफ करने के लिए हमने कैमरा, बैटरी और चार्जिंग, स्क्रीन, डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और बाकी जरूरी बातों के आधार पर दोनों मोबाइल की तुलना की है, ताकि आप आसानी से समझ सकें कि 2026 में आपके लिए कौन-सा फोन सही रहेगा।

Price OPPO Reno 15 vs Vivo X300

सबसे पहले कीमत की बात करें तो साथियो, ओप्पो कंपनी का रेनो 15 फाइव-जी मोबाइल करीब 45 हजार 999 रुपये की शुरुआती कीमत में बाजार में मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ वीवो कंपनी का X300 फाइव-जी मोबाइल थोड़ा महंगा पड़ता है, जिसकी शुरुआती कीमत भारत में करीब 75 हजार 998 रुपये बताई जा रही है। ऐसे में साफ है कि दाम के मामले में दोनों मोबाइलों में काफी फर्क देखने को मिलता है।

Camera Setup

अब बात करते हैं कैमरे की तो साथियो, ओप्पो रेनो 15 फाइव-जी मोबाइल के पीछे तीन कैमरे लगाए गए हैं। इसमें 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सामने की तरफ फोटो और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।दूसरी ओर वीवो कंपनी का X300 मोबाइल भी कैमरे के मामले में काफी दमदार बताया जा रहा है।

इसमें भी पीछे की तरफ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है, साथ ही आगे की तरफ इसमें भी 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।कुल मिलाकर देखा जाए तो दोनों मोबाइलों का कैमरा लगभग एक जैसा है, लेकिन थोड़ा सा बढ़िया कैमरा सेटअप वीवो X300 में देखने को मिलता है। हालांकि जिन लोगों का बजट कम है, उनके लिए ओप्पो रेनो 15 फाइव-जी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

Battery Pack

अब अगर बैटरी और चार्जिंग की बात करें तो साथियो, ओप्पो रेनो 15 फाइव-जी मोबाइल में 6200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक आराम से चल जाती है, साथ ही इसमें 80 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।वहीं दूसरी तरफ वीवो कंपनी का X300 मोबाइल भी पीछे नहीं है। इसमें 6040mAh की बैटरी दी गई है और खास बात ये है कि यह मोबाइल 90 वॉट की वायर चार्जिंग के साथ-साथ 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।ऐसे में बैटरी के मामले में ओप्पो ज्यादा बड़ी बैटरी देता है, जबकि चार्जिंग के मामले में वीवो X300 थोड़ा आगे नजर आता है।

Performance

अब बात करते हैं मोबाइल की ताकत यानी परफॉर्मेंस की तो साथियो, ओप्पो रेनो 15 फाइव-जी मोबाइल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक इंटरनल मेमोरी का विकल्प मिलता है, जिससे रोज़मर्रा के काम आराम से हो जाते हैं।

वहीं दूसरी ओर वीवो कंपनी का X300 मोबाइल ज्यादा दमदार माना जा रहा है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर दिया गया है, और इसके साथ 16 जीबी तक रैम तथा 1 टीबी तक इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।कुल मिलाकर देखा जाए तो परफॉर्मेंस और स्टोरेज के मामले में वीवो X300 आगे नजर आता है, जबकि सामान्य इस्तेमाल के लिए ओप्पो रेनो 15 भी बढ़िया काम करता है।

Display

अब अगर स्क्रीन की बात करें तो साथियो, ओप्पो रेनो 15 फाइव-जी मोबाइल में 6.32 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है, यानी स्क्रीन चलाने में काफी स्मूथ नजर आती है।वहीं दूसरी तरफ वीवो कंपनी के X300 मोबाइल में भी 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.31 इंच की LTPO एमोलेड डिस्प्ले दी गई है,

जो थोड़ी ज्यादा एडवांस मानी जाती है।ऐसे में जिन लोगों को डिस्प्ले की क्वालिटी ज्यादा चाहिए, उनके लिए वीवो X300 फाइव-जी अच्छा विकल्प है, लेकिन जो लोग कीमत को ध्यान में रखकर मोबाइल लेना चाहते हैं, उनके लिए ओप्पो रेनो 15 फाइव-जी अपने दाम में बढ़िया फोन साबित होता है।

Important Note: If you enjoyed this post, please follow our website. We provide the fastest updates, so follow us now to be the first to receive notifications of new updates…

Leave a Comment