UPTET Notification 2026 Out: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2026 को लेकर प्रदेश भर के अभ्यर्थी काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। चार साल बाद होने जा रही इस परीक्षा को लेकर अब आखिरकार तस्वीर साफ हो चुकी है। पहले यूपीटेट परीक्षा की तारीख 29 और 30 जनवरी तय की गई थी, लेकिन किसी कारणवश इन तारीखों पर परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था।
अब अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से यूपीटेट परीक्षा का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है और परीक्षा अब नई तिथियों पर आयोजित की जाएगी। प्रदेश के लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, पहले अध्यक्ष की स्थायी नियुक्ति न होने के कारण परीक्षा समय पर नहीं हो पाई थी। लेकिन अब अध्यक्ष की नियुक्ति हो चुकी है, ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि यूपीटेट परीक्षा को लेकर चल रहा इंतजार अब पूरी तरह खत्म होने वाला है।
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी टेट का पूरा कार्यक्रम किया जारी
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से अब इस मामले में अंतिम फैसला ले लिया गया है और परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एक तरह से कहें तो आयोग ने एग्ज़ाम कैलेंडर सार्वजनिक कर दिया है, जिससे अभ्यर्थियों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी अब खत्म होती नजर आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन जुलाई महीने के पहले सप्ताह में किया जाएगा। यह परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी, जिसमें 2 जुलाई, 3 जुलाई और 4 जुलाई को परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
इसके अलावा सहायक आचार्य की परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 18 अप्रैल और 19 अप्रैल, यानी दो दिनों में संपन्न होगी।
वहीं अगर प्रवक्ता (PGT) परीक्षा की बात करें तो यह परीक्षा 9 मई और 10 मई को दो दिन में कराई जाएगी।
जबकि टीजीटी (TGT) परीक्षा का आयोजन 3 जून और 4 जून को किया जाएगा।
मीटिंग के बाद यूपीटीईटी व अन्य एग्जाम पर हुआ अंतिम निर्णय
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से 13 जनवरी को एक अहम बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में परीक्षाओं की तारीख तय करने का पूरा अधिकार परीक्षा समिति को सौंप दिया गया था। इसके बाद समिति ने सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श करते हुए परीक्षा तिथियों को लेकर अपना निर्णय सामने रखा।
इस बैठक में मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) पर भी विस्तार से चर्चा की गई, साथ ही समझौता पत्र को लेकर और अलग-अलग एजेंसियों के साथ बातचीत की गई। आयोग की इस बैठक में यूपीटेट, टीजीटी, पीजीटी और सहायक आचार्य की परीक्षाओं के कार्यक्रम पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।
पिछली यूपीटेट परीक्षा इस डेट में हुई थी आयोजित
जैसा कि आप सभी जानते हैं, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का पिछला आयोजन जनवरी 2022 में हुआ था। इसके बाद पूरे चार साल तक यूपीटेट परीक्षा नहीं हो पाई, जिससे अभ्यर्थियों में काफी निराशा देखने को मिली। बाद में परीक्षा के लिए 28 और 29 जनवरी 2026 की तिथियां प्रस्तावित की गई थीं, लेकिन हालातों को देखते हुए इन तारीखों पर भी परीक्षा को स्थगित कर दिया गया।
परीक्षा टलने की वजह से प्रदेश भर के 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का इंतजार और लंबा हो गया था। लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं और इस बार बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के यूपीटेट परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। सिर्फ नए अभ्यर्थी ही नहीं, बल्कि कार्यरत शिक्षक भी यूपीटेट परीक्षा में बैठेंगे।
यूपीटेट परीक्षा पैटर्न व प्रमाण पत्र की वैधता जाने
अगर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की बात करें, तो इसमें दो तरह के पेपर होते हैं। पेपर-वन उन अभ्यर्थियों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं, जबकि पेपर-टू कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालयों के लिए आयोजित किया जाता है।
दोनों ही पेपर में 150 सवाल पूछे जाते हैं और यह परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाता है। राहत की बात यह है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
अब अगर यूपीटेट प्रमाण पत्र की वैधता की बात करें, तो सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 60 प्रतिशत, यानी 150 में से 90 अंक लाने होते हैं। वहीं ओबीसी, एससी, एसटी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत अंक जरूरी होते हैं। एक बार अगर अभ्यर्थी यूपीटेट परीक्षा पास कर लेता है, तो उसका प्रमाण पत्र पूरी जिंदगी के लिए मान्य रहता है।
यूपीटीईटी 2026 का नोटिफिकेशन व आवेदन कब जाने
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा UPTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। फिलहाल अभी अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा, आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, यूपीटेट परीक्षा का आयोजन जुलाई महीने में किया जाना है, जबकि मार्च महीने से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
Important Note: If you enjoyed this post, please follow our website. We provide the fastest updates, so follow us now to be the first to receive notifications of new updates…