Post Office FD Yojana:आज के दौर में बहुत से लोग चाहते हैं कि महीने की कमाई में से थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाया जाए, ताकि आने वाले समय में वही बचत एक मजबूत सहारा बन सके। खास तौर पर गांव-कस्बों के वो लोग जो किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते, उनके लिए पोस्ट ऑफिस की आरडी योजना आज भी सबसे भरोसेमंद मानी जाती है। इसमें न तो शेयर बाजार की उठापटक का डर रहता है और न ही मुनाफे को लेकर कोई अंदाज़ा लगाना पड़ता है।
इस योजना में हर महीने एक तय रकम पोस्ट ऑफिस में जमा होती रहती है और पूरे 5 साल बाद ब्याज के साथ एक निश्चित रकम हाथ में मिलती है। अब अगर कोई व्यक्ति हर महीने ₹12,000 पोस्ट ऑफिस की आरडी में जमा करता है, तो 5 साल पूरे होने पर उसे कुल कितना पैसा मिलेगा और ये पूरा हिसाब कैसे बनता है, यही जानकारी आपको यहां बिल्कुल आसान भाषा में दी जा रही है।
पोस्ट ऑफिस की आरडी यानी रेकरिंग डिपॉजिट एक सरकारी बचत योजना है, जिसमें निवेशक हर महीने तय रकम जमा करता है। इस योजना की अवधि 5 साल यानी पूरे 60 महीने की होती है। हर महीने जमा किए गए पैसे पर ब्याज जुड़ता रहता है और ये ब्याज तिमाही आधार पर कंपाउंड होता है। फिलहाल पोस्ट ऑफिस की आरडी पर करीब 6.7 फीसदी सालाना ब्याज दिया जा रहा है, जो सरकार तय करती है और समय-समय पर इसमें बदलाव भी हो सकता है। यही कंपाउंड ब्याज इस योजना को खास बनाता है, क्योंकि यहां ब्याज पर भी आगे चलकर ब्याज मिलता है।