Oppo Find N7 ने मचाई सनसनी! 6,500mAh बैटरी के साथ मिलेगा सबसे दमदार फोल्डेबल फोन

Oppo Find N7 : ओप्पो कंपनी के फोन भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किए जाते हैं। कंपनी अपने स्टाइलिश डिजाइन और दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन के लिए जानी जाती है। अब खबर निकलकर सामने आ रही है कि ओप्पो जल्द ही अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N7 लॉन्च करने की तैयारी में है।

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में पहले के मुकाबले ज्यादा चौड़ा फोल्डेबल डिजाइन देखने को मिल सकता है। वहीं मशहूर टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस फोन से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी हैं। बताया जा रहा है कि फोन में बड़ी बैटरी मिलेगी, जिससे इसकी बैटरी बैकअप पहले से और भी बेहतर हो सकता है।

Oppo Find N7 Leaked Battery Details

मिली जानकारी के मुताबिक, मशहूर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन का कहना है कि Oppo Find N7 फोन की इस समय 2nm वाले दमदार Snapdragon फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ टेस्टिंग चल रही है। माना जा रहा है कि इसमें आने वाला Snapdragon 8 Elite Gen 6 (SM8950) चिपसेट देखने को मिल सकता है।

इतना ही नहीं, कंपनी इस फोन में AI एक्सेलेरेटर फीचर की भी जांच कर रही है ताकि यूजर्स को पहले से बेहतर परफॉर्मेंस मिल सके। लीक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Oppo Find N7 में करीब 6,500mAh की बड़ी बैटरी देने की तैयारी है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह फोल्डेबल फोन बैटरी के मामले में Samsung और Apple के कई फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को भी पीछे छोड़ सकता है।

Oppo Find N7 Leaked Specifications

पहले सामने आई लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo Find N7 में 5.5 इंच की बाहरी स्क्रीन और 7.6 इंच की बड़ी इनर फोल्डेबल डिस्प्ले मिल सकती है। खास बात यह बताई जा रही है कि कंपनी इसमें नया और बेहतर हिंज मैकेनिज्म देने की तैयारी कर रही है, जिसकी मदद से फोन खोलने पर स्क्रीन पर सिलवट या क्रीज लगभग दिखाई नहीं देगी। यानी यूजर्स को पहले से ज्यादा स्मूद और शानदार फोल्डेबल स्क्रीन का अनुभव मिल सकता है।

OPPO Reno 16 Specifications

ओप्पो ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया OPPO Reno 14 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है और इसमें IP68 व IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहता है। कंपनी ने इसे फॉरेस्ट ग्रीन, पर्ल व्हाइट और मिंट ग्रीन जैसे तीन शानदार रंगों में पेश किया है।

अगर डिस्प्ले की बात करें तो OPPO Reno 14 5G में 6.59 इंच की फुल HD+ स्क्रीन दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 2760×1256 पिक्सल है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i लगाया गया है। वहीं यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है, जिससे यूजर्स को नए फीचर्स और स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है।

फोन की परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR5X रैम का साथ मिलता है। पावर के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी फोन जल्दी चार्ज होगा और लंबे समय तक साथ निभाएगा।

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी यह फोन किसी से कम नहीं है। इसके पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का 3.5x टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम हैं।

Important Note: If you enjoyed this post, please follow our website. We provide the fastest updates, so follow us now to be the first to receive notifications of new updates…

Leave a Comment